Weekly Current Affairs in Hindi : 30 March to 5 April 2020/वीकली करंट अफेयर्स : 30 मार्च से 5 अप्रैल

Current affairs weekly
Weekly current affairs

Weekly Current Affairs in Hindi : 30 March to 5 April 2020/वीकली करंट अफेयर्स : 30 मार्च से 5 अप्रैल

1. इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के लिए समाधान खोजने के लिए कौन सी हैकथॉन लांच की है? 
उत्तर – हैकिंग द क्राइसिस – इंडिया
COVID-19 महामारी पर काबू पाने हेतु समाधान खोजने के लिए ‘हैक द क्राइसिस- इंडिया’ नामक हैकथॉन लांच की गयी है। इस हैकथॉन का आयोजन ‘हैक ए कॉज – इंडिया’ और ‘फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन पुणे’ द्वारा किया जा रहा है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इस हैकथॉन में 48 घंटे में 2,000 से अधिक टीमें और 15,000 प्रतिभागी भाग लेंगे।

Please click:- March month current affairs 2020
2. किस भारतीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) ने सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रतिष्ठित 1.5 मिलियन डॉलर की इनामीराशि वाला स्कोल पुरस्कार जीता? 
उत्तर – ARMMAN
भारत के गैर-लाभकारी संगठन ARMMAN को सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रतिष्ठित स्कोल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए इस NGO का चयन किया गया है। यह उन पाँच संगठनों में से एक है, जिन्होंने इस पुरस्कार को जीता है, यह एशिया और अफ्रीका से चुना गया एकमात्र NGO है। यह NGO भारत सरकार के साथ साझेदारी में मोबाइल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू कर रहा है।
3. COVID-19 के कारण लॉकडाउन के बाद फिच रेटिंग्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत की अनुमानित विकास दर कितनी रहेगी? 
उत्तर – 2%
फिच रेटिंग्स ने भारत के वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 2% कर दिया है। पहले फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2020-21 में विकास दर 5.1% रहने का अनुमान लगाया था। इसका मुख्य कारण कोरोनावायरस प्रकोप के कारण धीमी आर्थिक गतिविधियाँ है।

Please click:- Current affairs in Hindi 5 april 2020
4. ऑपरेशन संजीवनी के तहत भारत ने किस देश को आवश्यक दवाएं और खाद्यान्न की आपूर्ति की है? 
उत्तर – मालदीव
भारतीय वायु सेना के हरक्यूलिस विमान ने हाल ही में COVID 19 से निपटने के लिए सहायता के रूप में मालदीव को लगभग 6.2 टन आवश्यक दवाइयाँ मुहैया करवाई। यह दवाएँ विभिन्न शहरों से पड़ोसी देश में पहुँचाने के लिए खरीदी गई थीं। भारत ने इससे पहले एक चिकित्सा दल को आवश्यक दवाओं के साथ मालदीव भेजा है। मालदीव ज्यादातर भारत से आयात पर निर्भर है, इसलिए आवश्यक खाद्य अनाज और उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति भी मालदीव को की गई है।
5. कांगकॉन्ग, लियानलियन और चेन्चेन किस अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन के शुभंकर हैं? 
उत्तर – एशियाई खेल
2022 एशियाई खेलों के आधिकारिक शुभंकर हाल ही में चीन में एक डिजिटल लॉन्च समारोह में जारी किए गए। कांग्कोंग, लियानलियन और चेनचेन को 19वें एशियाई खेलों के शुभंकर के रूप में नामित किया गया है, इन खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ में किया जाएगा।

6.भारत सरकार ने लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करने के लिए कौन सी एप्प लांच की है?
उत्तर – आरोग्य सेतु
हाल ही में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने “आरोग्य सेतु” एप्लीकेशन विकसित किया है। जब कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के छह फीट के संपर्क में आता है, तो यह एप्प उस व्यक्ति को सचेत कर देता है।
7. संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन, जिसे 2021 तक स्थगित कर दिया गया है, को किस शहर में आयोजित किया जाना था?
उत्तर – ग्लासगो
1 अप्रैल, 2020 को संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की कि नवंबर 2020 में ग्लासगो में होने वाली COP 26 (Conference of Parties) को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय COVID-19 वायरस के खतरे तथा विश्व पर इसके प्रभाव के कारण लिया जा रहा है। COP26 को पेरिस समझौते के बाद से एक महत्वपूर्ण जलवायु वार्ता माना जाता है।
8. केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) प्लेटफार्म के नए फीचर लांच किये। e-NAM को देश में कब लॉन्च किया गया था?
उत्तर – 2016
केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच, राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स को लॉन्च किया, इसमें ई-एनएएम सॉफ्टवेयर में वेयरहाउस आधारित ट्रेडिंग मॉड्यूल, लॉजिस्टिक मॉड्यूल का उन्नत संस्करण, एफपीओ ट्रेडिंग मॉड्यूल इत्यादि शामिल हैं, जहां एफपीओ संग्रह केंद्र से अपनी उपज का व्यापार कर सकते हैं। ई-एनएएम प्लेटफार्म को भारत में 14 अप्रैल, 2016 को एक राष्ट्रव्यापी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड पोर्टल के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके मध्यम से 16 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में 585 मंडियों को ई-एनएएम पोर्टल पर एकीकृत किया गया है।
9. एक नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में लगभग एक-चौथाई भारतीय समाचारों के लिए भुगतान करते हैं। यह सर्वेक्षण किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने किया है?
उत्तर – विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF)
विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग एक-चौथाई उपभोक्ता वर्तमान में खबरों के लिए भुगतान करते हैं, लेकिन लगभग दो-तिहाई आबादी भुगतान करने के लिए तैयार है। वर्तमान में कोरोनोवायरस महामारी के बीच समाज में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने चीन, जर्मनी, भारत, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका सहित छह बाजारों में समाचार और मनोरंजन उपभोक्ताओं का एक सर्वेक्षण किया। इसमें यह भी पता चला कि 60% उपभोक्ता मीडिया सेवा के लिए पंजीकृत हैं।
10. भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक गीता रामजी, जिनका हाल ही में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया, वह किस पेशे से जुड़ी हुई थीं?
उत्तर – वायरोलॉजिस्ट (विषाणुविज्ञानी)
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी और विश्व प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी का कोरोनोवायरस से संक्रमण करने के बाद निधन हो गया। गीता रामजी एक अनुभवी विषाणुविज्ञानी और एचआईवी रोकथाम की शोधकर्ता थीं। वह डरबन में दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (SAMRC) कार्यालय की एचआईवी रोकथाम अनुसंधान इकाई की निदेशक थीं। उन्होंने European Development Clinical Trials Partnerships का ‘आउटस्टैंडिंग फीमेल साइंटिस्ट अवार्ड’ भी जीता था।
11.भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई गई? 
उत्तर – चीन
भारत और चीन ने COVID-19 महामारी के कारण अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए निर्धारित सभी इवेंट्स को स्थगित कर दिया है। हालांकि दोनों देशों के नेताओं ने बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया। भारत एशिया का पहला गैर-साम्यवादी देश था जिसने पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए। आज सीमा मुद्दों जैसी समस्याओं के बावजूद दोनों देशों के मजबूत व्यापारिक संबंध हैं। 2019 में भारत-चीन व्यापार 90.1 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया था। इसके अलावा, भारत चीन पर भारतीय दवाइयों और आईटी कंपनियों के लिए अपने बाजार खोलने का दबाव बना रहा है। यह चीन के साथ 57 बिलियन अमरीकी डालर के व्यापार घाटे को कम करने के लिए किया जा रहा है।
12. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का अधिवासी बनने के लिए न्यूनतम समय सीमा 15 वर्ष का निवास अथवा 7 वर्षों का अध्ययन निश्चित की गयी है? 
उत्तर – जम्मू और कश्मीर
जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (विकेंद्रीकरण और भर्ती) अधिनियम के तहत नए गजट अधिसूचना के अनुसार, एक व्यक्ति जो कम से कम 15 वर्षों से जम्मू और कश्मीर में रहता है, वह जम्मू-कश्मीर  का अधिवासी होने के योग्य होगा। वह व्यक्ति जिसने सात वर्ष की अवधि तक अध्ययन किया है और जम्मू-कश्मीर में स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में कक्षा 10 या 12 परीक्षा में उपस्थित हुआ है, वह भी अधिवास होने के लिए पात्र होगा।
13. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) किस देश में स्थित गुरुद्वारा पर हुए आतंकवादी हमले के अपने पहले विदेशी मामले की जांच कर रही है?
उत्तर – अफगानिस्तान
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपना पहला विदेशी मामला दर्ज कर लिया है और अफगानिस्तान के काबुल में एक गुरुद्वारे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच शुरू कर दी है। 25 मार्च, 2020 को कुछ बंदूकधारियों ने काबुल के एक गुरुद्वारे में प्रवेश किया और गोलीबारी की, जिसमें 27 श्रद्धालु मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। एनआईए अधिनियम में हालिया संशोधनों ने एनआईए को अन्य देशों में भारतीय नागरिकों के खिलाफ मामलों की जांच करने या भारत के हित को प्रभावित करने वाले मामलों की जांच की अनुमति दी है।
14. COVID-19 के लिए भारत की पहली स्वदेशी परीक्षण किट का नाम क्या है, जिसे पुणे में लॉन्च किया गया?  
उत्तर – पैथो डिटेक्ट
पुणे स्थित मायलैब डिस्कवरी की अनुसंधान और विकास टीम ने COVID-19 रोग के लिए पहली बार भारत में निर्मित परीक्षण किट तैयार की है। यह पहली स्वदेशी किट है,  इसे छह सप्ताह के रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया है, इसे ‘पाथो डिटेक्ट’ नाम दिया गया है। आमतौर पर इस तरह की परीक्षण किट विकसित करने में तीन से चार महीने लगते हैं।
15. भारतीय रिज़र्व बैंक की हालिया अधिसूचना के अनुसार, निर्यातकों के लिए 31 जुलाई तक किए गए निर्यात के लिए अपने निर्यात आय का प्राप्त करने के लिए नई समय सीमा क्या है? 
उत्तर – 15 महीने
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के लिए कुछ उपाय जारी किए हैं। नए निर्यात मानदंडों के अनुसार, निर्यातकों को अपनी निर्यात आय प्राप्त करने के लिए 15 महीने लग सकते हैं,  पहले यह आय 9 महीनों में मिल जाती थी। RBI ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए तरीके और साधन अग्रिम (Ways and Means Advances) सीमा को 30 सितंबर तक 30% तक बढ़ा दिया।
16.किस केंद्रीय मंत्रालय ने लॉकडाउन के बीच देश में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए ‘Stranded in India’ पोर्टल शुरू किया है? 
उत्तर – पर्यटन मंत्रालय
पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए एक पोर्टल “Stranded in India” लांच किया है। इस पोर्टल का उद्देश्य COVID-19 के खतरों और लॉक डाउन के बीच अपने देश से दूर अटके हुए विदेशी पर्यटकों को सूचना प्रदान करना है। पर्यटक इस पोर्टल का उपयोग भारत सरकार और विदेशी सरकार द्वारा सुरक्षित रूप से घर ले जाने के लिए किए जा रहे कदमों या उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। इस पोर्टल संपर्क विवरण भी है जिसके माध्यम से फंसे हुए पर्यटक पर्यटन मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। पर्यटन मंत्रालय उन्हें संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने में मदद करेगा।
17. 2020-21 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में संशोधन के बाद, सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लिए ब्याज दर कितनी है? 
उत्तर – 7.6%
भारत सरकार ने 2020-21 की पहली तिमाही के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कमी की है। संशोधन के अनुसार सुकन्या समृद्धि खाता योजना की ब्याज दर 8.4% के मुकाबले 7.6% तक कम की गई है। पीपीएफ में ब्याज दर को 7.1% किया गया है, पंचवर्षीय राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र की ब्याज दर 6.8% निर्धारित की गयी है।
18. द्वितीय असाधारण G-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक किस देश की अध्यक्षता में हुई? 
उत्तर – सऊदी अरब
द्वितीय असाधारण G-20 वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक हाल ही में सऊदी अरब की अध्यक्षता के तहत टेली-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में भारत की ओर से केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाग लिया। इस वर्चुअल बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था और बाजारों पर COVID-19 महामारी के प्रभाव पर चर्चा की गई।
19. ‘ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक इन द टाइम ऑफ COVID-19’ नामक रिपोर्ट किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई है? 
उत्तर – विश्व बैंक
विश्व बैंक ने हाल ही में ‘ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक इन द टाइम ऑफ कोविद -19’ नामक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि पूर्वी एशिया और प्रशांत में कोरोना वायरस के कारण लगभग 11 मिलियन लोग गरीबी से प्रभावित हो सकते हैं।
20. हाल ही में किस भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक ने व्हाट्सएप्प पर बैंकिंग सेवाओं को शुरू किया है? 
उत्तर – आईसीआईसीआई बैंक
भारत के प्रमुख निजी ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में कोरोनोवायरस महामारी के कारण जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच व्हाट्सएप्प पर बैंकिंग सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। ग्राहकों को अपने कांटेक्ट में आईसीआईसीआई बैंक के सत्यापित व्हाट्सएप्प प्रोफाइल नंबर को सेव करना होगा। व्हाट्सएप्प बैंकिंग सेवाओं में ग्राहकों को उनके बचत खाते की शेष राशि, अंतिम लेनदेन, क्रेडिट कार्ड की सीमा की जांच करने और क्रेडिट और डेबिट कार्ड को ब्लाक/अनब्लॉक करने सहित कई बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
21.भारतीय रिज़र्व बैंक की अधिसूचना के अनुसार, कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के निवेश की नई सीमा क्या है?
उत्तर – 15%
भारतीय रिजर्व बैंक की हालिया अधिसूचना के अनुसार, कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के निवेश की सीमा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बकाया स्टॉक का 15% है। वर्तमान में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय कॉरपोरेट बॉन्ड में 3.17 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस सीमा में बढ़ोतरी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान कॉर्पोरेट बॉन्ड के 4.29 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं और अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 तक के दौरान 5.41 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं।
22. अल्पकालिक फसली ऋण की सीमा क्या है, जिसके लिए प्रतिवर्ष Interest Subvention Scheme के तहत दो प्रतिशत प्रतिवर्ष का उपदान प्रदान दिया जाता है?
उत्तर – 3 लाख रुपये
Interest Subvention Scheme के तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक फसली ऋण के लिए प्रतिवर्ष दो प्रतिशत का उपदान प्रदान किया जाता है। कृषि मंत्रालय की हालिया अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने 31 मई तक बैंकों के लिए सब्सिडी बढ़ा दी है, किसानों को 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक फसली ऋण के लिए 2% का उपदान दिया जाएगा। जो किसान कर्ज को तुरंत चुकाते हैं उन्हें 4 प्रतिशत पर ऋण मिलता रहेगा।
23. इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया जनरल (IAG) ने भारत की किस बीमा कंपनी में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी बेच दी है?
उत्तर – एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक की हालिया अधिसूचना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया का इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया जनरल (IAG) एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से बाहर निकल गया है। IAG ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी 310 मिलियन (लगभग 2,325 करोड़ रुपये) में नेपियन अपॉर्चुनिटीज़ और WP हनी व्हीट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को बेच दी, जो क्रमशः प्रेमजी इन्वेस्ट और वारबर्ग पिंकस की सहायक कंपनी हैं। एसबीआई के पास इस बीमा शाखा में 70% हिस्सेदारी है।
24. इंडिया रेटिंग्स (Ind-Ra) के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी विकास दर कितनी रहेगी?
उत्तर – 3.6%
घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने हाल ही में घोषणा की कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान 3.6% है। इससे पहले इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अनुमान लगाया था कि भारत 2020-21 में 5.5% की दर से वृद्धि करेगा। वृद्धि दर में इस बड़ी कमी का मुख्य कारण COVID-19 का प्रकोप है।
25. हाल ही में केन शिमुरा नामक एक प्रसिद्ध जापानी व्यक्ति में निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – मनोरंजन
हाल ही में जापान के दिग्गज हास्य अभिनेता केन शिमुरा का निधन हुआ, वे COVID-19 से संक्रमित थे। वह 1970 से मनोरंजन मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। वह जापानी रॉक बैंड और कॉमेडी समूह ‘द ड्रिफ्टर्स’ से जुड़े हुए थे। वे समूह के कॉमेडी शो “हचीजिदो ज़ेनिन्शुगो!” के चलते देश भर में प्रसिद्ध हुए थे।
26.किस राज्य सरकार ने लॉक-डाउन के बीच आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों के लिए ई-पास जारी करने के लिए ‘PRAGYAAM’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है? 
उत्तर – झारखंड
झारखंड सरकार ने लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के वितरण में कार्यरत्त लोगों को ई-पास जारी करने के लिए ‘PRAGYAAM’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है। देश कोरोनोवायरस के प्रसार का मुकाबला करने के लिए 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस एंड्रॉइड-आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित करने और अपलोड करने के बाद, जिला परिवहन अधिकारी ई-पास जारी करेंगे।
27. अमेरिका में 50 वर्षों से प्रकाशित होने वाले किस भारतीय अखबार अपने मुद्रित संस्करण को बंद कर दिया है? 
उत्तर – भारत
‘इंडिया एब्रॉड’ समाचार पत्र पिछले 50 वर्षों से अमेरिका में प्रकाशित हो रहा था। हाल ही में कोरोनावायरस के चलते इस समाचार पत्र का प्रकाशन बंद कर दिया गया है। इसकी स्थापना 1970 में भारतीय-अमेरिकी प्रकाशक गोपाल राजू द्वारा की गयी थी। इस अखबार में मुख्य रूप से भारतीय समाचारों पर ध्यान केंद्रित किया जाता था।
28. किस वैश्विक वित्तीय संस्थान ने नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – एशियाई विकास बैंक
30 मार्च, 2020 को एशियाई विकास बैंक ने घोषणा की कि वह राष्ट्रीय निवेश व अधोसंरचना फण्ड (NIIF) में 100 मिलियन डालर का निवेश करेगा। आर्थिक मंदी के दौरान यह निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। NIIF की स्थापना दिसम्बर, 2015 में की गयी थी, इसका उद्देश्य अधोसंरचना क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना था। देश में अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए इस फण्ड की आवश्यकता थी। इससे देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। इस फण्ड में निवेशकों को जोखिम समायोजित रिटर्न्स दिए जाते हैं।
29. किस अंतरिक्ष कंपनी को नासा के प्रस्तावित चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति के लिए अनुबंध प्राप्त हुआ है? 
उत्तर – स्पेसएक्स
नासा ने हाल ही में एलोन मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स के एक नए अंतरिक्ष कैप्सूल का चयन किया है इसके द्वारा कार्गो और अन्य आपूर्ति को प्रस्तावित चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाया जाएगा। चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन का लक्ष्य चंद्रमा पर एक स्थायी पोस्ट का निर्माण करना तथा भविष्य में मंगल ग्रह के लिए मिशन की तैयारी करना है। स्पेसएक्स इस कार्य के लिए फाल्कन हेवी रॉकेट का उपयोग करके ‘ड्रैगन-एक्सएल’ अंतरिक्ष यान भेजेगा।
30. किस राज्य ने 30 मार्च को अपना राज्यत्व दिवस मनाया? 
उत्तर – राजस्थान
30 मार्च को प्रतिवर्ष राजस्थान दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान की स्थापना 30 मार्च, 1949 को हुई थी। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है।
31.किस भारतीय सुरक्षा बल ने देश में COVID-19 के प्रसार का मुकाबला करने के लिए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ नामक पहल लांच की है?
उत्तर – भारतीय सेना
सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने हाल ही में COVID-19 के प्रसार का मुकाबला करने के लिए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ लांच किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने देश भर में अब तक आठ संगरोध (क्वारंटाइन) सुविधाएं स्थापित की हैं। सेना के जवानों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी स्थापित की हैं।
32. किस तकनीकी फर्म ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और MyGov के साथ अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर एक COVID-19 चैटबोट लॉन्च किया है?
उत्तर – फेसबुक
फेसबुक ने हाल ही में अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म फेसबुक मैसेंजर पर एक COVID-19 चैटबॉट लॉन्च किया है। इस चैटबॉट को देश में महामारी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और MyGov के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है। यह हेल्पडेस्क चैटबॉट बीमारी के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करेगा और महामारी से संबंधित अफवाहों और नकली समाचारों का रहस्योद्घाटन करेगा।
33. हाल ही में ए. रामचंद्रन का निधन हुआ, वे किस पेशे से जुड़े हुए थे?
उत्तर – वैज्ञानिक
मत्स्य और महासागर अध्ययन के क्षेत्र में प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. ए. रामचंद्रन का केरल में निधन हुआ। वह केरल मत्स्य व महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय (KUFOS) के कुलपति के रूप में सेवारत थे। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य संगठनों में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।
34. कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए किस राज्य ने “टीम -11” नामक अंतर-विभागीय समितियों का गठन किया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “टीम -11” की स्थापना की है जिसमें कोरोवायरस को फैलने से रोकने के लिए नौकरशाहों के नेतृत्व वाली अंतर-विभागीय समितियां शामिल हैं। इन समितियों का गठन राज्य में वायरस के बहु-पार्श्व प्रभावों की जांच करने और पीड़ितों को चिकित्सा देखभाल, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और बेरोजगार श्रमिकों की सहायता के लिए सुझाव देने के लिए किया गया है।
35. बेनी प्रसाद वर्मा, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस राजनीतिक दल के संस्थापक सदस्य थे?
उत्तर – समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक बेनी प्रसाद वर्मा का हाल ही में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1996 से 1998 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा की कैबिनेट में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री के रूप में कार्य किया। वह केंद्रीय इस्पात मंत्री भी रहे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment